• Tue. Nov 3rd, 2026

PUBG Killer: कई बार मन में आया था मां के कत्ल का ख्याल, नाबालिग बोला- कोई पछतावा नहीं, फांसी मंजूर

लखनऊ में पीजीआई इलाके में साधना सिंह हत्याकांड में आरोपी नाबालिग बेटे ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि उसने वारदात शनिवार रात तीन बजे के करीब की थी।

मां ने शनिवार रात को 8 बजे चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की थी।

कुछ देर बाद रुपये घर में मिल गए। इसके बाद भी मां नाराज थी।

मां की इस हरकत से वह काफी आहत हुआ।

फिर करीब सात घंटे बाद रात ढाई से तीन बजे के बीच पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से मां को गोली मार दी।उसने बयान में कहा कि बिना किसी गलती के ही उसकी पिटाई होती थी। वह मोबाइल पर अक्सर गेम और इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहता था, जिससे मां हमेशा नाराज रहती थी। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक मंगलवार देर रात तक साधना की हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे से पूछताछ की गई। आरोपी ने कहा कि शनिवार शाम को मां के दस हजार रुपये कहीं गायब हो गए थे। तलाशने में नहीं मिले तो उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। इसी बात से वह काफी नाराज था। 

दो रात दोस्तों के साथ घर में देखी मूवी
रविवार रात आरोपी ने एक दोस्त को बुलाया।

उससे कहा मां बाहर गई है अकेले डर लग रहा है।

दोनों ने रात में लैपटॉप पर फिल्म देखी।

इसके बाद चिप्स खाया और कोल्डड्रिंड पी। वहीं सोमवार रात दूसरे दोस्त को बुलाया। इसी दौरान उसने अपने दोस्त से कहा कि मां घर पर नहीं है, अपनी मां से कहकर हम लोगों का खाना बनवा दो।

दो रात दोस्तों के साथ घर में देखी मूवी
रविवार रात आरोपी ने एक दोस्त को बुलाया।

उससे कहा मां बाहर गई है अकेले डर लग रहा है।

दोनों ने रात में लैपटॉप पर फिल्म देखी। इसके बाद चिप्स खाया और कोल्डड्रिंड पी।

वहीं सोमवार रात दूसरे दोस्त को बुलाया।

इसी दौरान उसने अपने दोस्त से कहा कि मां घर पर नहीं है, अपनी मां से कहकर हम लोगों का खाना बनवा दो। 

Share With Your Friends If you Loved it!