• Wed. May 6th, 2026
    भर्ती

    भर्ती के जरिए कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा। बोर्ड 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। नोटिफिकेशन में आयु सीमा, योग्यता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि उम्मीदवार इन पदों के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए क्या योग्यता तय की गई है।

    रेल मंत्रालय ने देश के 17 रेलवे जोनों में कुल 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इनमें सबसे ज्यादा पद ईस्ट कोस्ट रेलवे (1625), साउथ ईस्टर्न रेलवे (1531) और सेंट्रल रेलवे (1400) में हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित जोन के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

    उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक आदि में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री (B.E./B.Tech) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

    आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

    Also Read: गूगल ने 3.5 अरब क्रोम यूजर्स के लिए जीरो डे खतरे की चेतावनी दी

    चार चरणों में होगा चयन

    भर्ती प्रक्रिया को बोर्ड चार चरणों में पूरा करेगा:

    1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1)
    2. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2)
    3. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
    4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

    जानें आवेदन फीस की पूरी जानकारी

    • सामान्य/ओबीसी (General/OBC): ₹500
    • SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक/EBC: ₹250

    रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही इस भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देख सकेंगे। फिलहाल बोर्ड ने शॉर्ट नोटिफिकेशन के जरिए मुख्य जानकारी साझा की है। भर्ती से जुड़े ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

    Also Read: Education Reform Likely as BMC Introduces PPP Model in Schools

    Share With Your Friends If you Loved it!