अगर आप यात्रा के शौकीन हैं तो जनवरी आपके लिए खास मौका लेकर आया है। दुनिया भर में अपनी ऐतिहासिक भव्यता और अद्वितीय सुंदरता के लिए मशहूर ताजमहल को देखने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। 15 से 17 जनवरी तक पर्यटक बिना टिकट ताजमहल में प्रवेश कर सकेंगे, जिससे वे इसकी शानदार वास्तुकला और ऐतिहासिक विरासत को करीब से निहार सकते हैं। यह मौका खास तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अब तक ताजमहल का दीदार नहीं किया है।
Also Read: ICC वनडे रैंकिंग में विराट कोहली फिर नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित शर्मा को बड़ा झटका
ताजमहल में फ्री एंट्री की सुविधा शाहजहां के 371वें उर्स के अवसर पर दी जा रही है। इस मौके पर हर साल तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसके तहत 15 से 17 जनवरी तक पर्यटक बिना टिकट ताजमहल देख सकेंगे। यह सुविधा सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। हालांकि शुक्रवार 16 जनवरी को ताजमहल आम लोगों के लिए दोपहर 2 बजे के बाद खोला जाएगा। इस दौरान पर्यटकों को न केवल बाहरी परिसर बल्कि मुख्य मकबरे को भी करीब से देखने का अवसर मिलेगा।
फ्री एंट्री के बीच ताजमहल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों से अपील की गई है कि वे परिसर में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु साथ न लाएं। चाकू, हथियार, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील सामग्री, शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर पूरी तरह रोक रहेगी और इनके साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुफ्त एंट्री के चलते बढ़ती भीड़ को देखते हुए उर्स के दौरान ताजमहल के पश्चिमी और पूर्वी गेट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। यलो जोन व्यवस्था के तहत सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और पर्यटकों को सुरक्षित व सुगम अनुभव मिल सके।
Also Read: चांदी की कीमत में उछाल सोने की कीमत में गिरावट जानें आज के ताजा भाव

