यूपी सरकार आज विधानसभा में प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही समाजवादी पार्टी ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी विधायकों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है, जबकि शीर्ष नेतृत्व ने भी खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव समेत कई नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस ‘विदाई बजट’ के साथ बीजेपी की विदाई भी तय है। शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बजट से पहले ही जनता सरकार का हिसाब कर चुकी है—रोजगार शून्य है, किसान कर्ज में डूबे हैं और नौजवान निराश हैं, इसलिए अब ‘जुमलों का बजट’ नहीं चलेगा।
बता दें कि 11 फरवरी को लखनऊ में यूपी विधानसभा में प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश होने वाला है, जिसका आकार करीब 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
Also read:https://www.orderofindia.com/bollywood/rajpal-yadav-jail-mamla-case/
यूपी बजट में युवाओं के लिए बड़ा फैसला, सरकार 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेगी
उत्तर प्रदेश सरकार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश कर रही है, जिसमें युवाओं और बेरोजगारों के लिए कई अहम कदम उठाने की तैयारी है। सरकार ने निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 40 लाख युवाओं को टैबलेट वितरित करने की योजना के लिए बजट में प्रावधान किए जाने की चर्चा है।
कानून-व्यवस्था में सुधार का दावा करते हुए सरकार का कहना है कि इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर बने हैं और बड़े निवेश के चलते विभिन्न सेक्टरों में नौकरियों के मौके बढ़े हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत 9 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिल चुके हैं, जबकि अभ्युदय केंद्रों पर मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग में 2 लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं और रोजगार बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
Also read:https://centraltimes.in/latest-news/rohit-pawar-questions-ajit-pawar-plane-crash-vsr-allegations/

