• Fri. Nov 6th, 2026

Apple की हर सेकंड कमाई 1.5 लाख रुपये और Microsoft कमाता है 1.1 लाख रुपये

Apple

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल दुनिया में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी है। कंपनी हर सेकेंड 1820 डॉलर यानी करीब 1.48 लाख रुपये का प्रॉफिट कमाती है। अगर दिन के हिसाब से देखें तो कंपनी रोजाना 15.7 करोड़ डॉलर यानी करीब 1282 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाती है। हर सेकेंड 1,000 डॉलर से अधिक प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), अल्फाबेट (गूगल की पेरेंट कंपनी) और वॉरेन बफे (Warren Buffett) की बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) शामिल है। अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर फाइनेंशियल बिजनस Tipalti की एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है।

प्रॉफिट के मामले में माइक्रोसॉफ्ट दूसरे नंबर पर है। इसकी पर सेकेंड कमाई 1404 डॉलर यानी 1.14 लाख रुपये है। बर्कशायर हैथवे की हरेक सेकेंड की कमाई 1,348 डॉलर यानी 1.10 लाख रुपये है। एपल मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 2.403 ट्रिलियन डॉलर है। मार्केट कैप के मामले में माइक्रोसॉफ्ट तीसरे और अल्फाबेट चौथे नंबर पर है। माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 1.845 ट्रिलियन डॉलर है जबकि अल्फाबेट का मार्केट कैप 1.277 ट्रिलियन डॉलर है।

Share With Your Friends If you Loved it!