मिनीरत्न कंपनी Cochin Shipyard Limited के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी दिखी। शिपबिल्डिंग सेक्टर की इस कंपनी का शेयर BSE पर 7% से अधिक उछलकर 1575 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को रक्षा मंत्रालय से करीब 5000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी कि उसने मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के टेंडर में सबसे कम बोली (L1) लगाकर बाजी मारी। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी Indian Navy के लिए 5 नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल्स (NGSV) तैयार करेगी। नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के साथ हुई बैठक के बाद इस संभावित 5000 करोड़ रुपये के ऑर्डर की घोषणा की गई। यह प्रोजेक्ट कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा और भविष्य की ग्रोथ को गति देगा। कंपनी ने लंबे समय में भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।
Also Read: दिल्ली में AI समिट, बड़े ऐलान पहले दिन
रिकॉर्ड रिटर्न और स्टॉक स्प्लिट का असर, निवेशकों की चांदी
- 5 साल में शेयर 750% से ज्यादा चढ़ा।
- 19 फरवरी 2021 को 181.45 रुपये का शेयर 17 फरवरी 2026 को 1575 रुपये पर पहुंचा।
- 4 साल में करीब 890% की तेजी दर्ज की।
- 3 साल में 530% से अधिक उछाल आया।
- 2 साल में 85% से ज्यादा बढ़त मिली।
- 1 साल में शेयर 30% से अधिक चढ़ा।
कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 2547.25 रुपये और लो 1180.45 रुपये रहा है।
Cochin Shipyard Limited ने जनवरी 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू के दो शेयरों में बांटकर स्टॉक स्प्लिट भी किया। तेजी के बीच कंपनी का मार्केट कैप 40,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जिससे यह शिपबिल्डिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल हो गई है।
Also Read: EV कंपनी 52 वीक लो पर, 60% टारगेट कट के बाद Sell रेटिंग


[…] […]