भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को IT और अन्य सेक्टर्स में गिरावट के चलते कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 268 अंकों की गिरावट के साथ 81,323 पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 0.69% या 566 अंक गिरकर 81,014 तक पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 3 शेयर हरे निशान में जबकि 27 शेयर, जिनमें आईटी सेक्टर के प्रमुख स्टॉक्स शामिल हैं, लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए। दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इस समय 0.74% या 184 अंक टूटकर 24,628 पर कारोबार करता दिखा।
IT समेत अधिकांश सेंसेक्स शेयरों में गिरावट, सिर्फ चुनिंदा स्टॉक्स जैसे अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक में तेजी
शुरुआती कारोबार में सेसेक्स पैक के शयरों में सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, नेस्ले इडिया, एचयूएल, आईटीसी, टीसीएल, इन्फोसिस, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, मारुति, सनफार्मा, रिलायंस, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंगस, जोमैटो और एसबीआई के शेयर में गिरावट देखने को मिली। वहीं, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी दिखाई दी।
सेक्टोरल सूचकांक की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 1.60 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.49 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.27 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.35 फीसदी, निफटी फार्मा में 0.97 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.19 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.66 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.26 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.83 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.90 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.63 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.92 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सिर्फ निफ्टी मीडिया में 0.19 फीसदी की तेजी दिखी।


[…] Also Read : IT और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट से … […]