• Tue. Nov 3rd, 2026

महाराष्ट्र:- सिर धड़ से अलग किया, फिर फुटबॉल की तरह मार-मारकर दूर फेंक दिया

महाराष्ट्र के चंद्रपूर में 8 नवंबर की रात को एक शख्स की हत्या कर दी गई (Man beheaded in Chandrapur Maharashtra). 4 लोगों ने मिलकर पहले शख्स की खूब पिटाई की. फिर सिर धड़ से अलग कर लात से फुटबॉल की तरह मार-मारकर दूर फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक, मामला पुरानी रंजिश का है. चार आरोपियों में से दो को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. बाकियों की तलाश जारी है.

पीटने के बाद काटा सिर

घटना दुर्गापुर थाने से महज 500 मीटर दूरी पर बने मुख्य मार्ग की है. मृतक का नाम महेश मेश्राम बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 साल है. मंगलवार, 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे चार आरोपियों ने कथित तौर पर महेश की खूब पिटाई की. आरोप है कि पिटाई के बाद उन्होंने धारदार हथियार से महेश का सिर धड़ से अलग कर दिया.  आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों ने मृतक के सिर को पांव से धकेलते हुए ले गए और लात मारकर दूर फेंक दिया था. इधर बिना सिर का महेश मेश्राम का शव खून से लथपथ पड़ा था.

परोल पर छूटा था मृतक

पुलिस के मुताबिक, मृतक कई मामलों में आरोपी रह चुका है और हाल में परोल पर ही जेल से बाहर आया था. चंद्रपूर के एसपी रविंद्र सिंह परदेशी ने आजतक को बताया,

“मृतक महेश पर 20 अलग-अलग मामले दर्ज थे और वो हाल ही में परोल पर जेल से बाहर आया था. शुरूआती जांच में पता चला है कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.”

आरोपी और मृतक के बीच विवाद किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस ने बताया कि हत्या की सही वजह जानने और इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए जांच जारी है.

Share With Your Friends If you Loved it!