दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मामला 20 जून का है, जब अशोका होटल स्थित एक लग्जरी कार शोरूम के मैनेजर अनिल अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें नई दिल्ली इलाके में रोक लिया और खुद को ED अधिकारी बताकर बंधक बना लिया। अनिल की कार की डिग्गी में रखे बैग में 30 लाख रुपये नकद थे, जिसे लूटकर आरोपी फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, घटना से जुड़ा एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था एक सादी वर्दी में। आरोपियों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर कहा- “ईडी के नोटिस भेजे जाएंगे और पूछताछ के लिए आना होगा, तुम्हारे शोरूम में हवाला का पैसा आ रहा है।” ऐसी धमकी दी गई और इसके बाद आरोपी मैनेजर अनिल को रजोकरी इलाके ले गए। उसकी गाड़ी की डिग्गी में शोरूम के 30 लाख रूपये बैग में रखे थे। ये रुपए ले लिए गए और आरोपी फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मैनेजर को ईडी दफ्तर बुलाया जाएगा।
फर्जी ED अफसर बनकर हंगरी एम्बेसी के पास रोका, जबरन कार में बैठाकर की लाखों की ठगी
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने बेंटले शोरूम के मैनेजर को हंगरी एम्बेसी के पास रोका, और कहा कि उन पर पैसों से जुड़ी शिकायत है। जिसके बाद जबरन कार में बैठाकर उन्हें शोरूम ले जाया गया और मैनेजर से लाखों रुपए ठग लिए। जानकारी के मुताबिक, घटना 20 जून को हुई लेकिन रिपोर्ट 2 जुलाई को दर्ज हुई।
पीड़ित ने 2 जुलाई को चाणक्यपुरी थाने में इस घटना के बारे में शिकायत दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है लेकिन कुछ और आरोपियों को पकड़ना बाकी है इसलिए पुलिस ज्यादा जानकारी नही दे रही है क्योंकि ऐसे में फरार आरोपी गायब हो सकते है।

