• Thu. Nov 5th, 2026

मणिपुर हिंसा की भेंट चढ़ीं 54 जिंदगियां, IRS अफसर और CRPF कमांडो की भी हत्या

Manipur violence

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में उस समय चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जब सुरक्षा बल इलाके से मेइती लोगों को निकाल रहे थे. इस बीच IRS एसोसिएशन ने कहा कि इंफाल में लेमिनथांग हाओकिप के रूप में पहचाने गए एक टैक्स असिस्टेंट की हत्या कर दी गई है. उन्होंने ट्वीट किया ‘कोई कारण या विचारधारा कर्तव्य पर एक निर्दोष लोक सेवक की हत्या को सही नहीं ठहरा सकती.’ अधिकारियों ने कहा कि मणिपुर हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई, हालांकि अनौपचारिक सूत्रों ने इस आंकड़े को कई अंकों में रखा.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार चूड़ाचांदपुर में यह शूटिंग राज्य के बहुसंख्यक मेइती समुदाय और कुकी जनजाति के बीच भयंकर संघर्ष के दिनों के बाद हुई है, जो बुधवार को क्षेत्र में उत्पन्न हुई थी. शूटिंग तब हुई जब आदिवासियों ने कथित तौर पर क्षेत्र से मेइती को निकालने में हस्तक्षेप करने की कोशिश की. चूड़ाचांदपुर निवासी और शोधकर्ता मुआन हंससिंह ने बताया कि कस्बे में अशांति शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शुरू हुई. सीआरपीएफ के एक कोबरा कमांडो की भी उपद्रवियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने आदेश जारी कर छुट्टी पर गए अपने जवानों से नजदीकी कैंप में रिपोर्ट करने के लिए कहा है.

मुआन हंससिंह ने आगे बताया कि ‘सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. शाम करीब 7 बजे हमें सूचना मिली कि सुरक्षाकर्मी कस्बे में फंसे मेइती लोगों को निकालने जा रहे हैं. लोग (इस निकासी के विरोध में) शहर की मुख्य सड़क, तिदिम रोड पर सड़क बैरिकेडिंग करने के लिए लिए एकत्र हुए. हमने महिलाओं को बैरिकेड्स के सामने खड़ा कर दिया क्योंकि हमने सोचा था कि उन पर गोली नहीं चलाई जाएगी. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलाईं और चार लोगों की मौत हो गई.’

इंफाल में असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें इनपुट मिला था कि ’80 से 200 लोगों का जमावड़ा हुआ था और गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई.’ उन्होंने आगे कहा ‘राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़कों को अवरुद्ध करना आम बात है.’ केंद्रीय सुरक्षा बलों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी चार लोगों के गोली लगने से मौत की पुष्टि की. लेकिन जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह संख्या तीन बताई.

Share With Your Friends If you Loved it!