• Fri. Nov 6th, 2026

UP एनकाउंटर: उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला उस्मान ढेर

Umesh Pal

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक और शूटर आज (6 मार्च 2023) मुठभेड़ में शामिल था। प्रयागराज में हुई मुठभेड़ में कौंधियारा थाने की पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ ​​उस्मान चौधरी को मार गिराया। इस फायरिंग में एक कांस्टेबल नरेंद्र भी घायल हो गया।

यूपी पुलिस द्वारा जिस उस्मान का एनकाउंटर किया गया, वो अतीक अहमद की गैंग का शार्प शूटर था। उसी ने एक दुकान से निकलकर उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी और सीसीटीवी में साफ कैद हुआ था। 

वारदात के बाद पुलिस उसे ढूँढ रही थी। उसे पकड़ने के लिए उसपर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। एक दिन सूचना आई कि उस्मान प्रयागराज के कौंधियारा के लालापुर में छिपा है। इसी के बाद पुलिस की एसओजी टीम ने अपनी कार्रवाई की।

खबरों के मुताबिक लालापुर में जब उस्मान को पकड़ने के लिए एसओजी की टीम ने घेराबंदी की तो शार्पशूटर ने पहले टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उस्मान को मार गिराया।

इस मुठभेड़ को लेकर शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा, “कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे !! उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर।” 

उमेश पाल हत्याकांड

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल का मर्डर दिनदहाड़े हुआ था। उमेश के उतरते ही बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चलाई थी। उनके साथ उनके दो गनर भी थे जिनमें से एक की वहीं मौत हुई जबकि दूसरे की इलाज के वक्त मौत हो गई थी। घटना के बाद सीएन योगी ने विधानसभा में साफ कहा था कि उनकी सरकार माफियाओं के खिलाफ है और उन्हें मिट्टी में मिला देगी।

अब इसी क्रम में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की तलाश जारी है। 5 आरोपितों पर ढाई लाख रुपए का इनाम रखा गया है। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की रडार पर 20 हजार मोबाइल नंबर हैं। 150 से अधिक अतीक के गुर्गों से पूछताछ हो चुकी है।

Share With Your Friends If you Loved it!