अमेरिका में इन दिनों आइसक्वेक यानी हिम भूकंप और भीषण शीतकालीन तूफान ने व्यापक तबाही मचाई है। पूर्वोत्तर अमेरिका में सोमवार को आए बर्फीले तूफान के चलते कम से कम 30 लोगों की जान चली गई। तूफान के अंतिम चरण में भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि दक्षिणी राज्यों के कुछ इलाकों में जमा देने वाली बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। खराब मौसम के कारण लाखों लोग बिजली आपूर्ति बाधित होने से कड़ाके की ठंड में रहने को मजबूर रहे।
भारी बर्फबारी से जनजीवन ठप, सड़कें बंद और हजारों उड़ानें रद्द
अर्कांसस से न्यू इंग्लैंड तक करीब 2,100 किलोमीटर के दायरे में एक फुट से अधिक बर्फ जमने से सोमवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। भारी हिमपात के कारण सड़क यातायात ठप हो गया, हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
Also Read: धरती एक ही है: अंतरिक्ष अनुभव पर सुनीता विलियम्स की सोच
पिट्सबर्ग में 20 इंच बर्फबारी, तापमान माइनस 31 डिग्री तक गिरा
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, पिट्सबर्ग के उत्तरी इलाकों में 20 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि तापमान शून्य से 31 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि इस भीषण तूफान में कम से कम 25 लोगों की जान चली गई। वहीं PowerOutage.com के मुताबिक, सोमवार दोपहर तक देशभर में 7.5 लाख से अधिक स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इस बीच, मिसिसिपी के कई इलाके 1994 के बाद के सबसे भीषण बर्फीले तूफान का सामना कर रहे हैं। भारी हिमपात के चलते मिसिसिपी विश्वविद्यालय ने अपने ऑक्सफोर्ड परिसर में पूरे सप्ताह के लिए कक्षाएं रद्द कर दी हैं। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट FlightAware के अनुसार, सोमवार को अमेरिका में 8,000 से अधिक उड़ानों में देरी हुई या उन्हें रद्द करना पड़ा।
विमानन विश्लेषण कंपनी Cirium ने बताया कि रविवार को अमेरिका की करीब 45 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गईं, जो कोरोना महामारी के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने का मामला है। खराब मौसम के कारण हवाई यातायात पर अभूतपूर्व असर देखने को मिला।
Also Read: सुनीता विलियम्स ने गुजरात जाने की इच्छा जताई


[…] वहीं, यह भी पढ़ें: आधे अमेरिका पर जमी बर… […]
[…] Also Read: आधे अमेरिका पर जमा बर्फ का कहर, आइस… […]