इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते के बाद, हमास आज इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। हमास ने पहले चरण में 20 बंधकों को रिहा करने का ऐलान किया है, जिनकी सूची भी जारी की गई है। रेडक्रॉस उत्तरी गाजा पट्टी में बंधकों को वापस लाने के लिए आगे बढ़ रही है। इजरायल भी फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों में नोवा संगीत समारोह स्थल से अगवा किए गए लोग भी शामिल हैं।
Also Read : डोनाल्ड ट्रंप ने फिर जताया दावा — कहा, भारत-पाकिस्तान के बीच आठवीं जंग मैंने रोकी
सात बंधकों को हमास ने किया रिहा
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेड क्रॉस ने बीस जीवित बंधकों में से पहले सात को उत्तरी गाजा में इज़राइली सेना को सौंप दिया है। बंधक चौक पर यह खबर सुनते ही भीड़ जोरदार शोर किया और खुशी मनाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सौंपे गए सात बंधकों में गली और ज़िव बर्मन, मतन अंगरेस्ट, एलन ओहेल, ओमरी मीरान, एतान मोर और गाय गिल्बोआ-दलाल शामिल हैं। हमास ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें 20 लोगों के नाम हैं। हालांकि, अभी केवल 7 इजरायली बंधकों को रिहा किया गया है। कुछ देर में 13 बंधकों को रिहा किए जाने की उम्मीद है।
Also Read : युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका यूपी सरकार दे रही लाखों की सैलरी
इजरायली सैनिकों को भी हमास ने बनाया बंधक
बता दें कि केवल आम नागरिकों को ही नहीं, इजरायली सैनिकों को भी हमास ने बंधक बनाया है। बंधकों में से दो, 22 वर्षीय मतनअंगरेस्ट और 20 वर्षीय निम्रोदकोहेनइजरायली सैनिक हैं। इन सैनिकों को सात अक्टूबर की लड़ाई के दौरान हमास ने कैदी बना लिया था। हमास के पास अभी जो 48 बंधक बचे हैं, जिनमें 48 बंधकों में चार विदेशी हैं। हालांकि, इनमें तीन को मृत घोषित कर दिया गया है। जिसमें एक तंजानियाई छात्र और दो थाई कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, नेपाली व्यक्ति बिपिनजोशी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Also Read : इस्माइल दरबार की दूसरी शादी और धर्म परिवर्तन की बातें जानिए क्या है सच्चाई

