• Fri. Apr 24th, 2026

    दिल्ली ब्लास्ट जांच: टेलीग्राम चैट और 20 लाख कैश से मिले जैश-ए-मोहम्मद के सुराग

    केंद्र सरकार ने दिल्ली के लाल किले मेट्रो पार्किंग ब्लास्ट को आतंकी हमला घोषित किया है। जांच में जैश-ए-मोहम्मद का कनेक्शन सामने आया है। आरोपियों ने 20 लाख रुपये से विस्फोटक खरीदे थे। फरीदाबाद मॉड्यूल के पर्दाफाश के बाद आतंकियों ने हताशा में विस्फोट किया। पुलिस को टेलीग्राम चैट से जैश कनेक्शन मिला है।

    Also Read : धर्मेंद्र के परिवार की इच्छा थी कि इलाज घर पर ही हो एंबुलेंस से घर लाए गए अभिनेता डॉक्टर ने दी अहम जानकारी

    20 लाख कैश से विस्फोटक खरीदने की थी तैयारी

    जांच एजेंसियों के सूत्रों ने बताया है कि विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए थे। ये रकम उमर को सौंपा गया था। इसके बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये का 20 क्विंटल से ज्यादा NPK उर्वरक खरीदा था। इसके साथ ही डॉ उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। अधिकारियों ने आशंका जताई गई है कि फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद आतंकियों ने हताशा में आकर दिल्ली के लाल किला के पास आकर विस्फोट कर दिया। जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े हर एक पहलू को खंगाल रही है। टेलीग्राम चैट में अधिकारियों को जैश कनेक्शन भी मिला है।

    Also Read : दिल्ली ब्लास्ट: शाहीन के बाद भाई परवेज गिरफ्तार, जैश से कनेक्शन उजागर

    दिल्ली ब्लास्ट को लेकर अब तक क्या है मालूम?

    केंद्र सरकार विस्फोट की आतंकवादी घटना की तरह जांच कर रही है। हालांकि इस केस यूएपीए, आतंकवाद और विस्फोटक अधिनियमों के तहत पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, केंद्र सरकार ने बुधवार को पुष्टि की कि एजेंसियां विस्फोट की आतंकवादी घटना के रूप में जांच कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद जारी बयान में कहा गया, “देश ने 10 नवंबर 2025 की शाम को लाल किले के पास एक कार विस्फोट के जरिए राष्ट्र-विरोधी ताकतों की ओर से अंजाम दी गई एक जघन्य आतंकी घटना देखी है। कैबिनेट आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलेरेंस की नीति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहराती है।

    Also Read : बड़ी खबर: अयोध्या में बड़ा विस्फोट करने की योजना थी आतंकी समूह की वाराणसी भी था लक्ष्य

    Share With Your Friends If you Loved it!