• Fri. Mar 6th, 2026

    बालोतरा में ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर, आग में झुलसकर 4 दोस्तों की मौत

    बालोतरा

    बालोतरा-सिणधरी मेगा हाईवे पर कल रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार दोस्तों की मौत हो गई।

    Also Read : अश्विन बोले – गुवाहाटी की परिस्थिति दोनों टीमों के लिए मुश्किल चुनौती होगी, दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ से पहले दिया बयान

    बालोतरा ट्रेलर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में आग लगी

    बालोतरा के सिणधरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बालोतरा–सिणधरी मेगा हाईवे पर सड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में दोनों वाहनों में आग लग गई और स्कॉर्पियो में सवार पांच दोस्तों में से चार मौके पर ही जिंदा जल गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे बालोतरा हॉस्पिटल में रैफर किया गया है। यह हादसा रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ जब हाईवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर के बाद धमाके के साथ आग फैल गई, जिससे कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई।

    आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक लपटें आसमान छू रही थीं और अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस के अनुसार हादसे में मृत हुए सभी युवक गुड़ामालानी उपखंड के डाबड़ गांव के रहने वाले थे। ये पांचों दोस्त बुधवार देर शाम किसी काम से सिणधरी गए थे और वहां से रात करीब 12 बजे के बाद वे अपनी स्कॉर्पियो में घर लौट रहे थे। सड़ा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

    Also Read : महाराष्ट्र में दिवाली बाजार को लेकर मराठी-गैर मराठी महिलाओं में झड़प

    परिवार ने सरकार से 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। सामने से टकराने के बाद दोनों वाहनों के फ्यूल टैंक फट गए और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और स्कॉर्पियो में बैठे पांचों दोस्त आग की लपटों में घिर गए। धमाका सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रक और स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि पास जाना भी मुश्किल था। इस पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में सिणधरी पुलिस, आरजीटी कंपनी और बालोतरा नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक स्कॉर्पियो और ट्रेलर दोनों जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे।

    Also Read : भारत करेगा चंद्रमा पर मानव मिशन ISRO प्रमुख ने बताया पूरा शेड्यूल

    Share With Your Friends If you Loved it!