बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर ने लॉ सत्र 2024-27 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि मंगलवार को घोषित कर दी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा फॉर्म 13 से 17 फरवरी तक भरे जाएंगे। निर्धारित तिथि के भीतर ही छात्रों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे 20 फरवरी तक अपने-अपने यहां से फॉर्म भरने वाले छात्रों की सूची परीक्षा विभाग में अनिवार्य रूप से जमा करें। इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से समय सीमा का पालन करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने लॉ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी करते हुए बताया कि होली के बाद लॉ प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। दो दिन पहले भी छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे और परीक्षा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया था। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को फोन पर आश्वासन दिया था कि जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Also Read: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में निवेशकों का बढ़ता विश्वास, छह महीनों में 76% तक तेज़ी
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद परीक्षा की तैयारी तेज, ऑनस्पॉट नामांकन की मांग
लॉ के कई छात्रों का रजिस्ट्रेशन लंबित था, जिसे लेकर कुलपति ने आवश्यक निर्देश जारी किए थे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा की तैयारी आगे बढ़ी। उल्लेखनीय है कि लॉ प्रथम वर्ष की परीक्षा करीब सवा साल बाद आयोजित होने जा रही है। छात्रों का कहना था कि देरी के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।इधर, श्रीकृष्ण जुबली लॉ कॉलेज ने बीआरएबीयू के सीसीडीसी को पत्र भेजकर लॉ में ऑनस्पॉट एडमिशन शुरू कराने की मांग की है। कॉलेज ने पत्र में कहा है कि पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी कई सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को ऑनस्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पहली मेरिट सूची के तहत अब 13 फरवरी तक दाखिला लिया जाएगा। 10 फरवरी तक करीब 4,500 छात्र-छात्राओं ने पीजी में नामांकन करा लिया है।पहली मेरिट लिस्ट में 10 हजार अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे, जबकि पीजी में कुल 11 हजार सीटों पर दाखिला होना है। नामांकन के लिए 22,562 छात्रों ने आवेदन किया है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि 13 फरवरी के बाद दो-तीन दिनों का अंतराल दिया जाएगा, जिसके बाद दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।उन्होंने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि नामांकन इंटरनेट पर जारी मार्कशीट के आधार पर लिया जाए और प्रवेश से पहले छात्रों से एक शपथपत्र भी अनिवार्य रूप से लिया जाए।
Also Read: 70000 वाहनों का ऑर्डर मिलने से टाटा के शेयरों में उछाल


[…] Also Read:BRABU में लॉ परीक्षा फॉर्म 13 से 17 फरवरी … […]