• Sat. Mar 7th, 2026

    यूजीसी ने 37 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भी सूची में शामिल

    यूजीसी

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी ने नियमों का पालन न करने पर 37 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया है। इनमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के संस्थान शामिल हैं। यूजीसी ने बताया कि इन विश्वविद्यालयों ने अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य जानकारियां अपलोड नहीं की हैं।

    यूजीसी ने इन 37 विश्वविद्यालयों को दो सप्ताह का समय दिया है ताकि वे अपनी वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी अपलोड करें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो यूजीसी उनकी मान्यता, कोर्स और डिग्री प्रोग्राम पर रोक लगा देगा। यूजीसी सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी ने इन विश्वविद्यालयों की सूची सार्वजनिक की है।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश

    नियमों की अनदेखी और संस्थानों के नाम

    डिफॉल्टर सूची में आगरा का अग्रवन हेरिटेज विश्वविद्यालय, देहरादून का माया देवी विश्वविद्यालय, भोपाल का अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय और जबलपुर का महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद ये विश्वविद्यालय नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे छात्रों और अभिभावकों को सही जानकारी नहीं मिल रही थी।कई छात्रों ने यूजीसी को शिकायत की कि कुछ विश्वविद्यालय भ्रामक दावे कर दाखिला लेते हैं। इन शिकायतों के आधार पर यूजीसी ने अब सभी उच्च शिक्षण संस्थानों की वेबसाइटों की जांच शुरू कर दी है। आयोग का उद्देश्य है कि छात्रों को पारदर्शी और सही जानकारी उपलब्ध हो सके।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “यूजीसी ने 37 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भी सूची में शामिल”

    Comments are closed.