संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है। UPSC हर साल देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा परीक्षा (CSE) आयोजित करता है, जिसके जरिए IAS, IPS, IFS सहित कई केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है।
Also Read: ईरान के हमले से अमेरिका का THAAD सिस्टम ध्वस्त
तीन चरणों में पूरी होती है UPSC परीक्षा
UPSC सिविल सेवा परीक्षा कुल तीन चरणों में आयोजित की जाती है—
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- व्यक्तित्व परीक्षण (Interview / Personality Test)
सिविल सेवा परीक्षा 2025 की चयन प्रक्रिया मई 2025 में प्रीलिम्स परीक्षा के साथ शुरू हुई थी।
- प्रीलिम्स परीक्षा: 25 मई 2025
- मुख्य परीक्षा: 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025
- इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट: 27 फरवरी 2026 को समाप्त
इन तीनों चरणों के पूरा होने के बाद अब UPSC ने अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है।
UPSC CSE 2025: टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची
UPSC द्वारा जारी मेरिट सूची में शीर्ष 20 उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर इस प्रकार हैं:
- 1131589 – अनुज अग्निहोत्री
- 4000040 – राजेश्वरी सुवे एम
- 3512521 – अकांश ढुल
- 0834732 – राघव झुनझुनवाला
- 0409847 – ईशान भटनागर
- 6410067 – ज़िनिया अरोड़ा
- 0818306 – ए आर राजा मोहिद्दीन
- 0843487 – पक्षल सेक्रेटरी
- 0831647 – आस्था जैन
- 1523945 – उज्ज्वल प्रियांक
- 1512091 – यशस्वी राज वर्धन
- 0840280 – अक्षित भारद्वाज
- 7813999 – अनन्या शर्मा
- 5402316 – सुरभि यादव
- 3507500 – सिमरनदीप कौर
- 0867445 – मोनिका श्रीवास्तव
- 0829589 – चितवन जैन
- 5604518 – श्रुति आर
- 0105602 – निसार दिशांत अमृतलाल
- 6630448 – रवि राज
ऐसे करें UPSC CSE 2025 का रिजल्ट चेक
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के स्टेप्स:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPSC CSE Final Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट PDF खुल जाएगी।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम सर्च कर सकते हैं।
- PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव या प्रिंट भी कर सकते हैं।
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा
UPSC सिविल सेवा परीक्षा को भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन तीनों चरणों को पार करने के बाद ही अंतिम चयन संभव हो पाता है।
Also Read: खामेनेई की मौत के बाद भारत क्यों साधे हुए है चुप्पी

