दो चरणों में होंगे बिहार चुनाव
सूत्रों ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इस बार दो चरणों में कराए जा सकते हैं। प्रवासी बिहारियों की छठ के बाद वापसी को ध्यान में रखकर यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहले चरण में उत्तरी और मध्य जिलों को शामिल करने से मतदाता भागीदारी बढ़ने की संभावना जताई गई। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।
Also Read : Italy: भीषण सड़क दुर्घटना में नागपुर के कारोबारी और उनकी पत्नी की मौत बेटी की हालत गंभीर
बिहार चुनाव में नई व्यवस्थाएँ
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में 17 नई पहल लागू होंगी। इनमें मतदान प्रक्रिया से पहले, मतदान के दौरान और मतदान के बाद की व्यवस्थाएँ शामिल रहेंगी। आयोग ने पहली बार 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्ट की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होने से पहले चुनाव पूरे कराए जाएंगे।
मतदाता सूची और सुधार की प्रक्रिया
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण ने 22 साल बाद मतदाता सूची को शुद्ध किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल पूरे देश में दोहराई जाएगी ताकि मतदाता सूची सटीक और विश्वसनीय हो। आयोग ने नई मानक संचालन प्रक्रिया लागू की है जिससे 15 दिनों में पहचान पत्र उपलब्ध होगा। यदि किसी को मतदाता सूची में जोड़ने या हटाने को लेकर शिकायत है, तो वे जिला मजिस्ट्रेट से अपील कर सकते हैं।
Also Read : भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग 2030 तक 8 लाख करोड़ के शिखर पर


[…] Also Read : बिहार चुनाव 2025: शाम 4 बजे चुनाव आयोग… […]