• Fri. Mar 6th, 2026

    BJP अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन मंडल ने सौंपे समर्थन पत्र

    Nitin Nabin

    BJP ने आज से अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन थोड़ी देर में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके समर्थन में अपने समर्थन पत्र सौंपे हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया को गति मिली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, BJP नेतृत्व ने नितिन नबीन की उम्मीदवारी का समर्थन किया है, इसलिए उनका पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

    Also Read: चिली में जंगल की आग से 18 मौतें

    BJP अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

    यदि वे निर्विरोध चुने जाते हैं, तो वे कल सुबह 11:30 बजे अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा इसमें उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय और राज्य परिषद के प्रतिनिधियों से बने निर्वाचन मंडल के माध्यम से करती है। उम्मीदवार को कम से कम बीस सदस्यों का समर्थन और पंद्रह साल की सक्रिय पार्टी सदस्यता आवश्यक होती है। बिहार के नितिन नबीन भाजपा के अनुभवी नेता और मजबूत संगठनकर्ता हैं, जिन्होंने पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट लगातार पांच बार जीतकर अपनी राजनीतिक ताकत और जनसमर्थन साबित किया है। भाजपा ने हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया, और अब वे शीर्ष पद संभालेंगे।

    Also Read: इंतजार खत्म! WhatsApp यूजर्स के लिए आ रहा है ये नया फीचर, सभी को होगा फायदा

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “BJP अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन मंडल ने सौंपे समर्थन पत्र”

    Comments are closed.