• Tue. Nov 3rd, 2026

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, बिहार में RJD को बढ़त

बिहार, हरियाणा, यूपी व महाराष्ट्र समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है, इसके थोड़ी देर बाद ईवीएम के जरिए पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी। ये चुनाव भाजपा के अलावा बिहार में महागठबंधन के लिए एक परीक्षा की तरह हैं। 

गोपालगंज सीट से राजद को बढ़त

बिहार की मोकामा व गोपालगंज विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। गोपालगंज सीट से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता 2713 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

बिहार में महागठबंधन की परीक्षा 

बिहार की मोकामा व गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव महागठबंधन के लिए कड़ी परीक्षा की तरह है। भाजपा के अलग होकर नीतीश व तेजस्वी की जोड़ी के लिए ये चुनाव आगे का रास्ता तय करेंगे। 

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आज शाम तक इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी होंगे। 

Share With Your Friends If you Loved it!