• Sun. Mar 8th, 2026

    प्रियंका गांधी ने CEC को चेतावनी दी कहा- ज्ञानेश कुमार आसानी से रिटायर नहीं होंगे

    CEC

    बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मंच से धमकी दी। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार CEC अगर सोचते हैं कि अच्छे से रिटायर होंगे, ऐसा नहीं होगा। प्रियंका ने जनता से अपील की कि ज्ञानेश कुमार का नाम कभी न भूलें। प्रियंका ने मंच पर एस. एस. संधू और विवेक जोशी के नाम भी लिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को जनता कभी नहीं भूलेगी। रैली में मौजूद समर्थकों ने उनके नाम सुनकर जोरदार “चोर-चोर” के नारे लगाए।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    प्रियंका गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार को रैली में चेतावनी दी

    प्रियंका गांधी ने वोट चोरी के आरोप दोहराते हुए जनता को सचेत किया। उन्होंने कहा कि जनता हमारी मां है, लेकिन उसके साथ धोखा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने चेताया कि दोषी अधिकारी शांति से रिटायर नहीं हो पाएंगे और जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। प्रियंका ने जोर देकर कहा कि जनता को हर गड़बड़ी याद रखनी चाहिए। उनका कहना था कि जिम्मेदार अधिकारी यह न समझें कि रिटायरमेंट पर उनका काम समाप्त होगा।

    सभी अधिकारियों को अपने कार्य में निष्पक्ष और ईमानदार रहना अनिवार्य है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि प्रियंका का भाषण बिहार चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण संदेश है। इस बयान से चुनाव आयोग और अन्य राजनीतिक दलों में सियासी हलचल बढ़ सकती है। प्रियंका गांधी की यह टिप्पणी राज्य की राजनीतिक गर्मी और जनता के बीच चर्चा का विषय बन गई।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश

    Share With Your Friends If you Loved it!