बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को कुछ फिल्मों ने जबरदस्त पकड़ बनाए रखी, तो कुछ का हाल काफी निराशाजनक रहा। इस वक्त थिएटर्स में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में टकरा रही हैं। इनमें अजय देवगन की ‘रेड 2’, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’, मार्वल की ‘थंडरबोल्ट्स’, साउथ एक्टर नानी की ‘हिट 3’ और संजय दत्त की ‘द भूतनी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। बुधवार को इनमें से कुछ फिल्मों ने अच्छी कमाई की, जबकि कुछ की हालत बॉक्स ऑफिस पर कमजोर नजर आई। चलिए जानते हैं कि इन फिल्मों ने बुधवार को कैसा प्रदर्शन किया।
बड़ी फिल्मों की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर
रेड 2: अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाए हुए है। पहले बुधवार को फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 90.05 करोड़ रुपये हो गई है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी। अजय देवगन के दमदार अभिनय और कहानी की रोचकता ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है।
Also Read : ऑपरेशन सिंदूर पर शाह: आतंकवाद खत्म करेंगे, पाक को झटका
केसरी 2: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने तीसरे बुधवार को ₹60 लाख की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन ₹82.7 करोड़ हो गया। 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म भले ही सुपरहिट की रेस में धीमी है, लेकिन steady कमाई और ऑडियंस का सपोर्ट इसे अब तक थिएटर्स में बनाए हुए है।
द भूतनी: संजय दत्त और मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ ₹20 लाख कमाए, जिससे कुल कलेक्शन ₹4.50 करोड़ तक ही पहुंच पाया। 1 मई को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, और ‘रेड 2’ जैसी बड़ी फिल्मों की टक्कर ने इसकी हालत और बिगाड़ दी।
थंडरबोल्ट्स: मार्वल की ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को ₹1.11 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन ₹17.07 करोड़ हो गया। हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को हॉलीवुड फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, भारतीय फिल्मों के मुकाबले इसकी कमाई थोड़ी सीमित रही, लेकिन ‘द भूतनी’ से बेहतर चल रही है।
Also Read : शाहजहांपुर हादसा: कार-बाइक टक्कर में छह की मौत, चार दोस्त शामिल

