• Mon. Mar 16th, 2026

    ऑस्कर्स 2026 में ‘वन बैटल ऑफ़्टर अनदर’ का जलवा, 6 अवॉर्ड

    one battle after another

    पॉल थॉमस एंडरसन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनकी फ़िल्म वन बैटल ऑफ़्टर अनदर ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समेत कुल छह पुरस्कार जीते, जबकि फ़िल्म सिनर्स को चार अवॉर्ड मिले।

    अवॉर्ड की घोषणा होते ही फ़िल्म वन बैटल ऑफ़्टर अनदर के कलाकार टेयाना टेलर और चेस इनफिनिटी खुशी से झूम उठे। इस फ़िल्म को कुल 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।

    निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन ने कहा, “1975 में ऑस्कर के लिए नामांकित फ़िल्मों में बैरी लिंडन, डॉग डे आफ्टरनून, जॉज़, नैशविल और वन फ्लू ओवर द कुकूज़ नेस्ट शामिल थीं। इनमें से किसी एक को सबसे बेहतर कहना मुश्किल है, लेकिन उस समय का माहौल खास था। हमें भी इसका हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है। इस साल भी कई शानदार फ़िल्में आई हैं।”

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 98वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन हो रहा है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए जा रहे हैं। वहीं रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन के साथ सुपरनैचुरल थ्रिलर फ़िल्म सिनर्स बेस्ट पिक्चर की रेस में प्रमुख दावेदारों में शामिल रही।

    Also read:https://www.orderofindia.com/breaking-news/bihar-rajya-sabha-chunav-itihas/

    ऑस्कर्स 2026 में अब तक इन्हें मिले अवॉर्ड्स

    एमी मैडिगन ने फ़िल्म वींपस (द ऑवर ऑफ़ डिसअपीयरेंस) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।

    • फ़िल्म केपॉप डेमन हंटर्स (द के-पॉप वॉरियर्स) ने बेस्ट एनिमेटेड फ़िल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया।

    द गर्ल हू क्राईड पर्ल्स ने बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फ़िल्म का अवॉर्ड जीता।

    • फ़िल्म फ़्रैंकस्टीन ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का अवॉर्ड हासिल किया।

    फ़्रैंकस्टीन ने ही बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का अवॉर्ड भी जीता।

    • फ़िल्म वन बैटल ऑफ़्टर अनदर ने बेस्ट कास्ट का अवॉर्ड अपने नाम किया।

    द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सैलाइवा ने संयुक्त रूप से बेस्ट शॉर्ट फ़िक्शन फ़िल्म का अवॉर्ड जीता।

    सीन पेन ने फ़िल्म वन बैटल ऑफ़्टर अनदर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड हासिल किया।

    • फ़िल्म वन बैटल ऑफ़्टर अनदर ने बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीता।

    • फ़िल्म सिनर्स ने बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड अपने नाम किया।

    Also read:https://centraltimes.in/technology/nasscom-advises-it-companies-to-enhance-cybersecurity-amid-geopolitical-crisis/

    Share With Your Friends If you Loved it!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *