दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र लंबे समय से उनके निगरानी में हैं और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। परिवार चाहता था कि उनकी सेहत पर नज़र घर से रखी जाए, इसलिए उन्हें घर भेजा गया। अब डॉक्टरों की टीम समय-समय पर घर पर जांच करती रहेगी।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
परिवार ने धर्मेंद्र को घर भेजने का फैसला
परिवार ने धर्मेंद्र की सुविधा और पारिवारिक देखभाल को ध्यान में रखते हुए घर पर इलाज का निर्णय लिया। बॉबी देओल ने उन्हें एंबुलेंस से घर पहुंचाया और सनी देओल लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। परिवार ने बताया कि धर्मेंद्र की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और वे डॉक्टरों के संपर्क में बने हुए हैं। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि धर्मेंद्र अब घर पर आराम करेंगे।
अस्पताल और परिवार ने मीडिया और लोगों से अनुरोध किया है कि वे अफवाहें फैलाने से बचें। उन्होंने सभी से धर्मेंद्र और परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है। परिवार ने बताया कि धर्मेंद्र लोगों के प्यार और दुआओं के लिए बेहद आभारी हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नज़र रखेगी और ज़रूरत पड़ने पर आवश्यक उपचार करेगी। परिवार ने कहा कि धर्मेंद्र जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने प्रशंसकों से मिलने की इच्छा रखते हैं।

