• Sun. Mar 8th, 2026

    कपूर खानदान के चिराग और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को कोरोना हो गया

    कपूर खानदान के चिराग और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को कोरोना हो गया है। रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।’

    नीतू ने आगे लिखा – वो सेल्फ क्वारंटीन हो गये हैं और इसे लेकर सभी तरह के एहतियात बरत रहे हैं। ” इससे पहले जब रणधीर कपूर से पूछा गया था कि रणबीर के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबरें सच हैं? तो उन्होंने पहले तो ‘हां’ कहा लेकिन बाद में सफाई देते हुए कह दिया कि ‘मेरा मानना है कि रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है, मुझे नहीं पता कि उसे ये हुआ है या नहीं। मैं टाउन में नहीं हूं’। इस खबर के बाद फैंस की चिंताए आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के लिए बढ़ गईं हैं। हाल ही में आलिया-अयान दोनों को ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर के साथ देखा गया था, जहां उन्होंने देवी काली से आशीष भी लिया था।

    Share With Your Friends If you Loved it!