• Tue. Nov 3rd, 2026

J-K के डोडा में खाई में गिरी मिनी बस, 8 की मौत

J-K

जम्मू-कश्मी(J-K) र के डोडा जिले में एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि की लोग घायल हैं. पीएम मोदी ने सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है.

J-K के डोडा में दर्दनाक हादसा

जम्मू कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा हो गया है।

डोडा में मिनी बस के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है।

जबकि बारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को डोडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बस ठथरी से डोडा की ओर जा रही थी।

लेकिन गोलविरा इलाके में पहुंचते ही अचानक बस का अनियंत्रित हो गई। जिस वजह से बस एक खाई में गिर गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया। 

दुर्घटना के शिकार लोगों को आनन फानन में डोडा के जिला अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन तब तक आठ लोग दम तोड़ चुके थे। इस समय बारह लोगों का इलाज जारी है।

डॉक्टरों की टीम घायलों की जिंदगी बचाने में जुटी हुई है। 

बस का बिगड़ गया था बैलेंस 

जानकारी के अनुसार ये हादसा डोडा जिले के मछीपाल कहरा रोड पर हुआ.

मिनी बस जिस वक्त डोडा से थथरी जा रही थी उस बस का बैलेंस बिगड़ गया और ये खाई में गिर गई.

हादसे के बाद वहां चीख-पुकार होने लगी. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू हुआ.

पुलिस ने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

एयरफोर्स की ली गई मदद 

जिस खाई में बस गिरी वो काफी गहराई में है और वहां पानी का तेज बहाव है, जिसके चलते रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इसलिए प्रशासन ने एयरफोर्स की मदद ली. एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से घायल यात्रियों को रेस्क्यू किया गया.

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हेलिकॉप्टर की मदद से जम्मू पहुंचाया गया

Share With Your Friends If you Loved it!