22 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी जहरीले कफ सिरप कांड में लंबे समय से फरार चल रही सहआरोपी ज्योति सोनी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति पर आरोप है कि उसने साक्ष्य छिपाने और अपराध में सहयोग किया। वह परासिया में एक मेडिकल स्टोर चला रही थी, जहां से एसआईटी टीम ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ज्योति का इस मामले में अहम रोल था, और वह अपने पति के साथ मिलकर इस घातक कफ सिरप का स्टॉक करने और उसे बाजार में बेचने के प्रयासों में शामिल थी।
Also Read: पाकिस्तानी फैन ने मैच से पहले गाया ‘जन-गण-मन’ वीडियो हुआ वायरल
22 बच्चों की मौत से जुड़े जहरीले कफ सिरप कांड में फरार चल रही थी, ने अपनी फरारी के दौरान बैंगलौर और बनारस में छिपकर रहना जारी रखा था। इस दौरान उसने जबलपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत के लिए प्रयास भी किए थे। सूचना मिलने पर एसआईटी ने परासिया में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ज्योति सोनी ने फार्मासिस्ट सौरभ जैन और न्यू अपना फार्मा संचालक राजेश सोनी के साथ मिलकर कोल्ड्रिफ सिरप के स्टॉक में हेराफेरी की और साक्ष्य छिपाने की कोशिश की, ताकि वह अपने पति डॉक्टर प्रवीण सोनी को बचा सके। इस मामले में सौरभ और राजेश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि ज्योति को अब पकड़ा गया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ज्योति सोनी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल
ज्योति सोनी की गिरफ्तारी को लेकर परासिया में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उसने स्वेच्छा से समर्पण किया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि पुलिस ने इसे गिरफ्तारी बताया और कहा कि यह किसी प्रकार का सरेंडर नहीं था। पुलिस का कहना है कि ज्योति को गिरफ्तार करने के बाद अब एसआईटी उसकी पूछताछ करेगी, ताकि यह पता चल सके कि फरारी के दौरान उसने किससे संपर्क किया और मामले से जुड़े साक्ष्यों को छिपाने या नष्ट करने के लिए उसने क्या कदम उठाए। पुलिस का उद्देश्य इस कांड में उसकी भूमिका और बाकी आरोपियों के साथ मिलकर किए गए अपराध के बारे में और जानकारी प्राप्त करना है।
Also Read: दरभंगा में बोले CM योगी: इंडी गठबंधन के तीन बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू

