• Wed. Sep 30th, 2026

    हार के मुंह से जीत तक, साहिल-चिकिता ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

    साहिल

    भारत ने 2026 एशियन गेम्स में अपना आठवां गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। कंपाउंड तीरंदाजी मिक्स्ड टीम इवेंट में साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने शूट-ऑफ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। चारों सेट पूरे होने के बाद दोनों टीमों का स्कोर 157-157 पर बराबर रहा। इसके बाद भारत ने शूट-ऑफ में 20-19 से जीत दर्ज करके मुकाबला अपने नाम किया। पहले दो सेट के बाद भारतीय जोड़ी ने 80-78 की मजबूत बढ़त बना ली थी। तीसरे सेट में कोरिया ने वापसी करते हुए भारतीय बढ़त को केवल एक अंक तक सीमित किया। तीसरे सेट के बाद भारत का कुल स्कोर 118-117 रहा और मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा।

    Also Read : मासूम बच्चे को बेचकर माता-पिता ने खरीदे गहने और स्मार्टफोन

    आखिरी शॉट में साहिल के परफेक्ट 10 से बराबरी, शूट-ऑफ में भारत ने मारी बाजी

    आखिरी सेट में दक्षिण कोरियाई जोड़ी ने परफेक्ट 20 का स्कोर बनाकर भारत पर दबाव बढ़ाया। दबाव के बीच चिकिता तानीपार्थी ने अपने प्रयास में नौ अंक हासिल किए। इसके बाद भारतीय टीम को मुकाबला बचाने के लिए साहिल जाधव से दस अंक चाहिए थे। साहिल ने आखिरी शॉट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस अंक हासिल किए और स्कोर बराबर कर दिया। बराबरी के बाद निर्णायक नतीजे के लिए दोनों टीमों ने शूट-ऑफ में हिस्सा लिया। शूट-ऑफ में दोनों टीमों को दो-दो शॉट लगाने का मौका मिला था। भारत और दक्षिण कोरिया ने अपने पहले शॉट में दस-दस अंक हासिल किए। साहिल ने भी दस अंक बनाए, लेकिन भारतीय निशाना मध्य बिंदु से थोड़ा दूर रहा।

    दक्षिण कोरिया के चोई पर मुकाबला जीतने की जिम्मेदारी आ गई। उन्हें गोल्ड के लिए आखिरी शॉट में 10 अंक चाहिए थे। हालांकि, दबाव में चोई सिर्फ नौ अंक बना सके और भारत ने स्वर्ण जीत लिया। साहिल और चिकिता ने हार के मुंह से शानदार वापसी की। शूट-ऑफ में बराबरी होने पर तीर की मध्य बिंदु से दूरी देखी जाती है। सबसे करीब तीर वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है। इस जीत के साथ भारत के एशियन गेम्स में 54 पदक हो गए हैं। इनमें आठ गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में नौवें स्थान पर है। 12वें दिन भारत ने अब तक दो पदक जीते हैं। दोनों गोल्ड तीरंदाजी में आए हैं।

    Also Read : चंडीगढ़ में देर रात थार का कहर, युवती ने कई बाइक सवारों को मारी टक्कर

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By aman

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *