• Fri. Mar 6th, 2026
    कर्ज

    बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है, राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड (एनबीआर) के चेयरमैन एम अब्दुर रहमान खान ने चेतावनी दी है कि देश कर्ज के जाल में फंस चुका है। सरकार की कमाई से ज्यादा कर्ज का ब्याज अब बजट का दूसरा सबसे बड़ा खर्च बन गया है, जबकि टैक्स से होने वाली आय में भारी गिरावट आई है। प्रमुख अर्थशास्त्री मुस्तफिजुर रहमान के अनुसार, पहले किसानों, शिक्षा और सामाजिक कल्याण पर खर्च बड़ा हिस्सा था, लेकिन अब यह खर्च कर्ज पर ब्याज ने ले लिया है, जो बांग्लादेश की वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ाता है।

    Also Read: संसद में पीएम मोदी की 10 प्रमुख बातें: वंदे मातरम् और नेहरू पर तीखी टिप्पणी

    इस साल बांग्लादेश का राष्ट्रीय बजट इतिहास में पहली बार घटा दिया गया है, जिसे वित्त सचिव एम खैरुज्जमान मोजुम्दार ने एक बेहद दुबले व्यक्ति के और पतला होने की स्थिति से तुलना की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर खर्चों का दबाव इसी तरह जारी रहा, तो देश की विकास दर प्रभावित हो सकती है और अर्थव्यवस्था की बुनियाद कमजोर हो सकती है। वहीं, विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में बांग्लादेश का बाहरी कर्ज 42 प्रतिशत बढ़कर 104.48 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो अब निर्यात के 192 प्रतिशत के बराबर हो गया है। कर्ज चुकाने में निर्यात आमदनी का 16 प्रतिशत खर्च हो रहा है, और बांग्लादेश उन देशों में शामिल है जहां कर्ज चुकाने का दबाव तेजी से बढ़ रहा है।

    बांग्लादेश में डिफॉल्ट लोन की बाढ़ निवेश में भारी गिरावट

    बांग्लादेश में बैंकिंग सिस्टम पर संकट गहरा गया है, जहां डिफॉल्ट लोन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश बैंक के अनुसार, केवल छह महीनों में डिफॉल्ट लोन में 2.24 लाख करोड़ टका की वृद्धि हुई है, और अब कुल फंसा हुआ कर्ज 6.44 लाख करोड़ टका तक पहुंच गया है, जो देश की कुल बैंकिंग क्रेडिट का 35.7 प्रतिशत है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्थिति बैंकिंग सिस्टम की कमजोरी, प्रशासनिक गड़बड़ी और वित्तीय अव्यवस्था का संकेत है। वहीं, देश में निवेश में ऐतिहासिक गिरावट आई है, जिसका कारण राजनीतिक अस्थिरता, ऊर्जा संकट, ऊंची ब्याज दरें, महंगाई और घटती खरीद क्षमता जैसे कारक हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि संकट से उबरने के लिए टैक्स बढ़ाना, कर्ज प्रबंधन सख्त करना और बैंकिंग ढांचे को मजबूत करना जरूरी है।

    Also Read: धुरंधर ने तीन दिन में कमाए 100 करोड़ तेरे इश्क में का बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन

    Share With Your Friends If you Loved it!