बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक हो रही है, जिसमें पार्टी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कल ही पहुंच गए थे, जबकि राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सुबह 8:30 बजे पहुंचेंगे।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
बिहार में कांग्रेस का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम चुनावी रणनीति और संगठन पर फोकस
कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में कांग्रेस दूसरा ‘स्वतंत्रता संग्राम’ लड़ रही है। उन्होंने BJP पर केंद्र में सत्ता का दुरुपयोग करने और ‘वोट चोरी’ जैसे अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। यह बैठक पार्टी के लिए चुनावी रणनीति को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और जनता के बीच विश्वास बहाल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
बैठक में सोनिया-राहुल समेत तीन मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बैठक में पूरे देश से पार्टी के वरिष्ठ नेता आ रहे हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा तीन राज्य के मुख्यमंत्री (हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धरमैया) भी शामिल हैं। इसके अलावा सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, कई वरिष्ठ सांसद और पार्टी संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी भी इस बैठक में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।


[…] […]