• Sat. Mar 7th, 2026
    Rahul

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था पर दिए गए बयान को लेकर देश के राजनीतिक पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्रंप की बात से सहमति जताई, लेकिन उनकी ही पार्टी के कई सांसदों ने इस पर असहमति जताई है। अन्य विपक्षी दलों ने भी ट्रंप के साथ-साथ राहुल गांधी के रुख से खुद को अलग बताया है।

    Also Read : क्या इंग्लैंड Lords में भारत की जीत को रोक पाएगा? 200 से कम लक्ष्य इतने बार हो चुका है डिफेंड

    ‘डेड इकॉनमी’ बयान पर घिरे ट्रंप, राहुल पार्टी नेताओं की सहमति से बढ़ा विवाद

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था पर ‘डेड इकॉनमी’ जैसी टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। भारत और रूस पर दबाव बनाने के प्रयास में उन्होंने यह बयान दिया, हालांकि अब उन्होंने भारत पर प्रस्तावित 25 फीसदी टैरिफ एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। ट्रंप की इस टिप्पणी पर देश की कई राजनीतिक पार्टियों ने नाराज़गी जताई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जहां ट्रंप की बात से सहमति जताई, वहीं कई अन्य सांसदों ने उनके बयान को खारिज करते हुए कहा कि भारत को इस तरह की टिप्पणी या सलाह की कोई जरूरत नहीं है।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    ट्रंप के ‘मृत अर्थव्यवस्था’ बयान पर राहुल की सहमति, विपक्ष ने विदेश नीति पर उठाए सवाल

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘मृत’ बताते हुए यह भी कहा कि रूस और भारत के बीच कैसा भी द्विपक्षीय व्यापार हो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत पर 25 फीसदी टैरिफ के साथ-साथ रूस से व्यापार करने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। विपक्षी दलों ने ट्रंप के इस बयान को केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वास्तव में ठप पड़ी है, और अगर कोई इसे ‘मृत’ कहता है तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं। उन्होंने इसे सरकार की आर्थिक, विदेश और रक्षा नीति की असफलता करार दिया।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!