जीएसटी व्यवस्था में करीब 10 साल बाद सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 3-4 सितंबर को जीएसटी परिषद की बैठक में शैंपू, हाइब्रिड कार और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सहित 175 उत्पादों पर जीएसटी 10% घटाने का निर्णय लिया जा सकता है।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
जीएसटी परिषद की बैठक में बड़े फैसलों की तैयारी
सरकारी सूत्रों का कहना है कि 3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। लगभग एक दशक बाद जीएसटी प्रणाली में यह सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है, जो अमेरिका के साथ तनावपूर्ण व्यापारिक हालात के बीच हो रहा है। मोदी सरकार लगातार लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने की अपील भी कर रही है जानकारी के अनुसार, टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट और शैंपू जैसे दैनिक उपयोग के सामान पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% करने की योजना है, जिससे इन कंपनियों के कारोबार में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, एयर कंडीशनर और टीवी पर टैक्स दिवाली शॉपिंग सीजन से पहले 28% से घटाकर 18% किया जा सकता है।
कोयला, सट्टेबाजी, कैसीनो और घुड़दौड़ पर भी टैक्स वृद्धि
प्रस्तावित टैक्स कटौती से छोटी कारों की बिक्री में दोबारा तेजी आने की संभावना है। वहीं, 4 मीटर से लंबी और बड़ी इंजन क्षमता वाली गाड़ियों पर जीएसटी 28% से बढ़ाकर 40% किया जाएगा। इसके अलावा, कोयला जैसी वस्तुओं तथा सट्टेबाजी, कैसीनो और घुड़दौड़ जैसी सेवाओं पर भी कर बढ़ाने का प्रस्ताव है।

