• Mon. Nov 2nd, 2026

IPL मैच मोमेंट्स: पंत का बैट छूटा, आउट हुए उसी बॉल पर; पूरन ने छोड़ा कैच

rishabh-pant

आईपीएल के 54वें मैच में रविवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हराया। धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने अपना सबसे उच्च स्कोर बनाया. इस दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत शॉट खेलने की कोशिश में अपना बैट छोड़ बैठे और उसी गेंद पर कैच आउट हो गए.

Also Read: बाबिल खान के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बॉलीवुड अभिनेता ने उन्हें शराब से परहेज़ करने की सलाह दी

पंजाब की बैटिंग के छठे ओवर में प्रभसिमरन सिंह को जीवनदान मिला. आवेश खान ने ओवर की तीसरी गेंद पर स्लोअर फेंकी, जिस पर प्रभसिमरन छक्का मारने के लिए गए, लेकिन गेंद मिड ऑफ पर हवा में खड़ी हो गई. निकोलस पूरन ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से गिर गई. उस वक्त प्रभसिमरन 23 रन पर थे और उन्होंने अंत में 91 रन बनाए.

Also Read: “90-99% कश्मीरी भारत के वफादार हैं, वो हमारे भाई हैं” – जावेद अख्तर

IPL 2023: श्रेयस अय्यर स्पिनर के खिलाफ पहली बार आउट, दिग्वेश राठी ने किया महत्वपूर्ण विकेट

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर IPL के 18वें सीजन में पहली बार स्पिनर के खिलाफ आउट हुए. 13वें ओवर में दिग्वेश राठी ने उन्हें बैकवर्ड पॉइंट पोजिशन पर मयंक यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा. श्रेयस ने 25 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस साल स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ श्रेयस ने 87 गेंदों पर 163.21 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए हैं. विकेट लेने के बाद दिग्वेश ने अपनी सिग्नेचर सेलिब्रेशन भी की.

Also Read: Pakistan Minister’s 2 AM Briefing Hints at Military Action

Share With Your Friends If you Loved it!
One thought on “IPL मैच मोमेंट्स: पंत का बैट छूटा, आउट हुए उसी बॉल पर; पूरन ने छोड़ा कैच”

Comments are closed.