• Sun. Mar 8th, 2026

    नई IRCTC नियम 1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट में आधार अनिवार्य

    IRCTC

    IRCTC भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी पूरी कर ली है।अब 1 अक्टूबर से जनरल कैटेगरी में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए भी आधार जरूरी होगा।टिकट बुकिंग शुरू होने से ठीक 15 मिनट पहले तक आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।रेल मंत्रालय का कहना है कि यह कदम यात्रियों को फर्जी एजेंटों से बचाने के लिए उठाया गया है।अब सामान्य टिकट बुकिंग भी तत्काल जैसी प्रक्रिया से होकर गुजरेगी, जिसमें पहचान जरूरी होगी।मंत्रालय के अनुसार, इस नियम से अनाधिकृत टिकट एजेंटों की मनमानी पर लगाम लगेगी।कई बार एजेंट पहले ही सारे टिकट बुक कर लेते थे, जिससे आम यात्री परेशान होता था।अब केवल वही यात्री टिकट बुक कर सकेगा, जिसका आधार IRCTC अकाउंट से जुड़ा होगा।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

    हालांकि यह नियम ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू होगा, PRS काउंटर पर नहीं।रेलवे के कम्प्यूटरीकृत आरक्षण काउंटरों से टिकट बुकिंग की पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी।साथ ही अधिकृत रेलवे एजेंटों के लिए पहले दिन की 10 मिनट की पाबंदी बरकरार रहेगी।अधिकृत एजेंट्स को अब भी शुरुआत के 10 मिनट तक बुकिंग करने की अनुमति नहीं होगी।रेलवे ने साफ किया है कि ये नियम केवल ऑनलाइन प्रक्रिया को सुधारने के लिए लाए गए हैं।अगर यात्री ने पहले से अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक कर रखा है, तो उसे सुविधा होगी।ऐसे यात्रियों को टिकट जल्दी बुक होने की संभावना रहेगी और कन्फर्म टिकट मिल सकता है।जिन यात्रियों ने लिंकिंग नहीं की है, उन्हें OTP आधारित वेरिफिकेशन पूरा करना जरूरी होगा।

    IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाकर “My Profile” में आधार डिटेल्स जोड़ी जा सकती हैं।आधार वेरिफिकेशन पूरा करने से बुकिंग प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावशाली बन जाएगी।रेलवे ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि बिना आधार वाले यात्री कैसे टिकट बुक कर पाएंगे।माना जा रहा है कि ऐसे यात्रियों को बुकिंग के लिए अन्य विकल्प दिए जा सकते हैं।अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो OTP वेरिफिकेशन संभव नहीं हो पाएगा।ऐसे में यात्री को पहले UIDAI पोर्टल पर जाकर मोबाइल लिंक करना जरूरी होगा।यह नया नियम टिकटिंग प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “नई IRCTC नियम 1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट में आधार अनिवार्य”

    Comments are closed.