• Fri. Mar 6th, 2026

    मराठा आरक्षण की मांग पर जरांगे का चौथे दिन भी अनशन जारी, आज से पानी भी त्यागने का ऐलान।

    जरांगेजरांगे

    मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने ऐलान किया कि अनशन के चौथे दिन से वे पानी भी नहीं पिएंगे। उन्होंने कहा कि मराठा समाज को ओबीसी वर्ग में आरक्षण दिलाने के लिए वह गोली खाने तक को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आरक्षण पर जीआर जारी किया जाए।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश

    मनोज जरांगे का ऐलान पानी भी छोड़ेंगे, मराठा आरक्षण तक अनशन जारी

    शुक्रवार से आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मनोज जरांगे मराठा समाज को ओबीसी श्रेणी में 10% आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मुंबई छोड़कर नहीं जाएंगे और सरकार के पास 58 लाख मराठाओं के कुनबी होने के प्रमाण मौजूद हैं। जरांगे ने कहा कि सोमवार से वह पानी पीना भी बंद करेंगे, क्योंकि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने दोहराया कि आरक्षण मिलने तक वे मैदान से नहीं हटेंगे और हर हाल में मराठाओं को ओबीसी आरक्षण दिलाकर रहेंगे।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    आंदोलन से दक्षिण मुंबई का ट्रैफिक प्रभावित, पुलिस ने दी सावधानी बरतने की अपील

    मराठा आंदोलनकारियों ने आजाद मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में डेरा डाल रखा है। सोमवार को सरकारी और निजी दफ्तर दोबारा खुलने लगे हैं, लेकिन पुलिस ने चेतावनी दी है कि दक्षिण मुंबई की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह से यातायात प्रभावित रहेगा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि आजाद मैदान में हो रहे प्रदर्शन के चलते दक्षिण मुंबई की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक धीमा रहेगा और बीच-बीच में रुकावटें भी आ सकती हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक सिग्नल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “मराठा आरक्षण की मांग पर जरांगे का चौथे दिन भी अनशन जारी, आज से पानी भी त्यागने का ऐलान।”

    Comments are closed.