• Sat. Mar 7th, 2026

    रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को किया सम्मानित; NDA बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ व पहलगाम पर प्रस्ताव

    रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को किया सम्मानित; NDA बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ व पहलगाम पर प्रस्ताव

    GMC बालयोगी सभागार (संघ लोकसभा भवन में) में आयोजित NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार संसद के मानसून सत्र के दौरान सत्ताधारी गठबंधन के सभी दलों के सांसद एक साथ उपस्थित हुए । इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ की सफलता के लिए NDA सांसदों द्वारा सम्मानित किया गया, और सांसदों ने ‘हर‑हर महादेव’ का जयघोष भी किय। साथ ही, सभी घटक दलों ने एक साझा प्रस्ताव पारित किया जिसमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व, ऑपरेशन की उपलब्धि, आतंकवाद विरोधी संदेश और पहलगाम हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि शामिल थी।

    Also Read : क्या इंग्लैंड Lords में भारत की जीत को रोक पाएगा? 200 से कम लक्ष्य इतने बार हो चुका है डिफेंड

    बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया

    पहलगाम आतंकी हमले और इसके जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एनडीए की बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसमें एनडीए संसदीय दल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण को सलाम किया। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इसी साल 22 अप्रैल को जघन्य और कायराना आतंकी हमला किया था। एनडीए के प्रस्ताव में कहा गया कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों को धर्म के आधार पर निर्ममता से मार डाला गया।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी का संकल्प

    प्रस्ताव में कहा गया, पहलगाम में दहशतगर्दों की कायराना करतूत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को बिहार की धरती से आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकियों और उनके समर्थकों को पहचान कर सज़ा देगा। इसी संकल्प के तहत 6-7 मई की दरम्यानी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया। यह एक सटीक और सीमित सैन्य अभियान था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को किया सम्मानित; NDA बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ व पहलगाम पर प्रस्ताव”

    Comments are closed.