महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। कल्याण के खडकपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारावे गांव से दो सगी बहनें और उनकी 13 वर्षीय भांजी घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, तीनों लड़कियां सोमवार तड़के करीब 5:30 बजे घर से निकली थीं। काफी देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद खडकपाड़ा पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
Also Read: भारत-ईयू सबसे बड़ी डील पर सहमत
जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सूचना मिली, जिसमें लड़कियों को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में देखे जाने की संभावना जताई गई। इसी इनपुट के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष टीम को लखनऊ भेजा गया है, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से तलाश जारी है।
पुलिस ने नाबालिग होने के कारण अपहरण का मामला दर्ज किया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को लड़कियों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
Also Read: पति की बात से खफा लातूर जिले से मां ने बेटी पर चाकू से किए कई वार


[…] […]