इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होने वाला एक्सिओम-4 मिशन एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। इस मिशन का हिस्सा बनने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अब अपनी अंतरिक्ष यात्रा के लिए और इंतजार करना होगा। यह चौथी बार है जब इस मिशन की लॉन्चिंग टली है। SpaceX ने जानकारी दी है कि रॉकेट के एक हिस्से में लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) का रिसाव पाया गया है, जो जांच के दौरान सामने आया। इस तकनीकी समस्या के कारण लॉन्च टालना पड़ा। फिलहाल विशेषज्ञ टीम इस खामी को दूर करने में जुटी है। मरम्मत पूरी होने और लॉन्च की अनुमति मिलने तक कोई नई तारीख तय नहीं की जाएगी।
चौथी बार टला मिशन, SpaceX ड्रैगन कैप्सूल से नासा सेंटर से उड़ान भरने वाले थे शुभांशु शुक्ला
बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को आज शाम साढ़े 5 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होना था। वो अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरने वाले थे। स्पेस-एक्स के ड्रैगन कैप्सूल से तीन और एस्ट्रोनॉट्स भी शुभांशु शुक्ला के साथ 14 दिनों के लिए स्पेस स्टेशन पर जाने वाले हैं। चारों एस्ट्रोनॉट्स को पहले 9 जून को ही रवाना होना था लेकिन खराब मौसम के कारण Axiom-4 मिशन को दो दिन के टाल दिया गया था। इसके बाद आज फिर ये मिशन टल गया है।
Also Read : दिल्ली द्वारका: बिल्डिंग में आग, 9वीं मंजिल से कूदे पिता और दो बच्चों की मौत
शुभांशु शुक्ला भारत के उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं जिन्हें वाणिज्यिक अंतरिक्ष मिशन में उड़ान भरने का मौका मिला है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत उन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग और अनुसंधान कार्यों में भाग लेना था। इस मिशन को लेकर भारत समेत दुनियाभर के अंतरिक्ष प्रेमियों में खासा उत्साह था। लेकिन बार-बार हो रही देरी से उनके सपनों को फिलहाल विराम लग गया है।


[…] Also Read: Axiom-4 मिशन चौथी बार टला, शुभांशु शुक्… […]