ईरान और इजरायल के बीच जारी War को आठ दिन हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट्स से लगातार हमले हो रहे हैं। एक ओर इजरायल गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, तो दूसरी ओर वह ईरान के साथ भी युद्ध के मोर्चे पर डटा हुआ है। इस संघर्ष में इजरायल को हर दिन सैन्य अभियानों पर भारी खर्च उठाना पड़ रहा है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के साथ युद्ध में इजरायल को प्रतिदिन लगभग 62 अरब रुपये की लागत आ रही है।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट मुताबिक ईरान के खिलाफ शुरुआती सैन्य अभियानों में ही इजरायल का खर्च काफी बढ़ गया था। इकोनॉमिक टाइम्स ने Ynet News की रिपोर्ट के आधार पर यह खबर प्रकाशित की है। इस खबर में इजरायली डिफेंस फोर्स के रिटायर्ड ब्रिगेडियर के हवाले से बताया कि इस ऑपरेशन के शुरुआती 48 घंटों में ही इजरायल के 1.4 बिलियन डॉलर (125 अरब रुपये) खर्च हो गए थे।
ईरान से जंग में इजरायल का बढ़ता खर्च: War के कारण सैन्य और आर्थिक दबाव चरम पर
दिन बीतने के साथ ही यह खर्च बढ़ता गया। इज़रायल अब ईरान के साथ इस युद्ध में सैन्य अभियानों पर हर दिन लगभग 725 मिलियन डॉलर (62 अरब रुपये रोजाना) खर्च कर रहा है। सरकारी आर्थिक सलाहकारों के मुताबिक सिर्फ़ जेट ईंधन और हथियारों पर ही देश को प्रतिदिन लगभग 300 मिलियन डॉलर (26 अरब रुपये) का खर्च आ रहा है।
Also Read : रूस-यूक्रेन व ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच Global Air Traffic का हाल, देखें मौजूदा तस्वीर
युद्ध के चलते देश के घरेलू उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। वहीं सेना पर खर्च भी बढ़ता जा रहा है। जो रिजर्व लोग थे उन्हें आर्मी में शामिल कर युद्ध के मोर्चे पर लगाया जा रहा है। रिजर्व लोगों को आर्मी में शामिल करने पर हर दिन 27 मिलियन डॉलर (2 अरब 33 करोड़ रुपये) खर्च हो रहा है।

