• Sun. Mar 8th, 2026

    नेपाल में पूर्व पीएम की पत्नी को जलाया गया, अब भारत में इलाज होगा

    नेपाल

    नेपाल में Gen-Z युवाओं के हिंसक प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर में आग लगा दी गई थी। इसमें उनकी पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से झुलस गई थीं। अब उन्हें इलाज के लिए भारत लाया गया है।

    Also Read : इटली की पीएम मेलोनी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन कई शहरों में

    नेपाल: कैसे लगी थी आग?

    नेपाल में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। युवाओं की ओर से हुए प्रदर्शन के दौरान नेपाल के राजनेताओं के घरों पर भी हमले किए गए थे। इस दौरान नेपाल के पूर्व पीएम झालानाथ खनल के घर को भी आग के हवाले कर दिया गया था जिसमें उनकी पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार बुरी तरह से जल गई थीं। अब लक्ष्मी को इलाज के लिए भारत लाया गया है। दरअसल, नेपाल में बीते 9 सितंबर को Gen-Z युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल की पत्नी बुरी तरह से जल गई थीं। युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच काठमांडू के दल्लू क्षेत्र में झालानाथ के घर में भीड़ ने आग लगा दी थी। इस घटना में उनकी पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से झुलस गई थीं। अब उन्हें आगे के इलाज के लिए भारत लाया गया है।

    Also Read : आबकारी विभाग घोटाला: राजस्थान में 195 करोड़ की कमाई गायब

    कैसी है पूर्व पीएम की पत्नी की हालत?

    झालानाथ खनल ने साल 2011 में फरवरी से अगस्त महीने तक नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। आग में झुलसने के बाद उनकी पत्नी का इलाज नेपाल के कीर्तिपुर के एक हॉस्पिटल में किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, रवि लक्ष्मी चित्रकार का शरीर 15 प्रतिशत तक जल चुका है। परिवारवालों ने जानकारी दी है कि उनका बांया हाथ पूरी तरह जल चुका है। आग की चपेट में आने के कारण पूर्व पीएम की पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार की हालत खराब है। धुएं के कारण उनके फेफड़ों पर असर पड़ा है और उनके सीने में संक्रमण हो गया है। डॉक्टरों की सिफारिश के बाद रवि लक्ष्मी चित्रकार को इलाज के लिए भारत की राजधानी दिल्ली लेकर आया गया है। 

    Also Read : नागपुर गरबा में लव जिहाद के मामले रोकने VHP का बड़ा कदम देखें

    Share With Your Friends If you Loved it!