संसद का मानसून सत्र चल रहा है। लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पहले ही चर्चा हो चुकी है, और बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। अब आज राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा का अंतिम दिन है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’: कांग्रेस का सवाल – ट्रंप के दावे पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री मोदी?
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाक युद्धविराम संबंधी दावों को साफ तौर पर खारिज नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वह कमजोर स्थिति में हैं और कई बातें छिपा रहे हैं। ट्रंप ने एयर फोर्स वन में एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक तनाव को खत्म कराया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर वीडियो साझा करते हुए पूछा—“प्रधानमंत्री अपने मित्र ट्रंप की बातों को नकारते क्यों नहीं? जवाब साफ है—वह दबाव में हैं।
एस. जयशंकर और जेपी नड्डा आज रखेंगे अपने विचार
संसद का मानसून सत्र जारी है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोकसभा में पहले ही चर्चा हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर कल निचले सदन में अपनी बात भी रखी थी। अब आज राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा का अंतिम दिन है। जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर राज्यसभा में चर्चा में भाग लेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा अपने विचार दोपहर 3 बजे प्रस्तुत करेंगे। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विषय पर राज्यसभा में जवाब देने की संभावना है।

