• Sun. Mar 8th, 2026

    दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे चीते, दोनो देशों के बीच हुआ समझौता

    Cheetah from S Africa

    भारत ने मध्य प्रदेश में कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 12 चीतों के स्थानांतरण के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। पर्यावरण मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि समझौते पर पिछले सप्ताह हस्ताक्षर किया गया और 15 फरवरी तक सात नर और पांच मादा चीतों के कुनो पहुंचने की उम्मीद है।

    12 दक्षिण अफ़्रीकी चीतों को छह महीने से अधिक समय से अलग रखा गया है और इस महीने कुनो पहुंचने की उम्मीद थी; हालाँकि, उनके स्थानांतरण में देरी हुई। अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में कुछ प्रक्रियाओं में समय लगने के कारण ऐसा हुआ है।

    अत्यधिक शिकार और आवासन क्षेत्र की कमी के कारण भारत में चीते पूरी तरह से लुप्त हो गए थे। आखिरी चीता वर्तमान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में देखा गया था जिसकी 1947 में मौत हो गई थी और 1952 में इस प्रजाति को भारत में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर चीता पुनर्वास कार्यक्रम के तहत पांच मादा और तीन नर चीतों के पहले समूह को नामीबिया से भारत लाया गया और उन्हें कुनो के एक बाड़े में पृथक-वास में रखा गया था।

    Share With Your Friends If you Loved it!