• Tue. Nov 3rd, 2026

अग्निपथ से जवान खतरा न बन जाए:4 साल की जॉब में मौका ज्यादा, जोखिम कम; नाम, नमक, निशान वाला डेडिकेशन लाना चुनौती

केंद्र सरकार ने हाल ही में ‘अग्निपथ’ स्कीम लॉन्च की है। इसके जरिए सैनिकों, नौसैनिकों और वायु सैनिकों को रिक्रूट किया जाएगा। इस स्कीम को ‘अग्निपथ’ नाम दिया गया है और इसमें जिन जवानों को रिक्रूट किया जाएगा, उन्हें ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा।

इन जवानों को 4 साल के लिए रिक्रूट किया जाएगा। इसमें पेंशन से जुड़े कोई बेनिफिट तो नहीं होंगे, लेकिन सैलरी से कुछ हिस्सा कटेगा जो बाद में एकमुश्त दिया जाएगा। चार साल बाद 25% सैनिकों को ही स्थायी तौर पर नियुक्ति दी जाएगी।

सेना में बैलेंस बनाए रखना चैलेंज होगा
इस नई रिक्रूटमेंट पॉलिसी को लेकर देशभर में हल्ला मचा हुआ है। हालांकि अब यह आर्म्ड फोर्सेज पर है कि, वे न सिर्फ इसे लागू करें बल्कि एक एडवांटेज के तौर पर लें।

इस स्कीम के कुछ फायदे और कुछ चुनौतियां हैं। अब आर्म्ड फोर्सेज को बिना बैलेंस बिगाड़े चुनौतियों को स्वीकार करना है।

Share With Your Friends If you Loved it!