• Tue. Nov 3rd, 2026

अल कायदा की धमकी- पैगंबर के अपमान का बदला लेंगे, दिल्ली में मंत्री के करीबियों से मिले सोने के 133 सिक्के

BySomesh Awchat

Jun 8, 2022

आतंकी संगठन अल कायदा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणियों का बदला लेने की धमकी दी है। उसने एक लेटर जारी कर कहा है कि पैगंबर के अपमान की माफी नहीं मिलेगी। उसने भारत के 4 राज्यों में ब्लास्ट की बात कही है…। उधर, दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के करीबियों से ED ने भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया है। 57 साल के जैन को ED ने 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किया था।

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, वे रेपो रेट में इजाफे का ऐलान कर सकते हैं।
  2. 27 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में RJD चीफ लालू प्रसाद यादव की पेशी होगी।
  3. वियतनाम दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां की नेवी को 12 हाई-स्पीड बोट सौंपेंगे।

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी पर आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत को धमकी दी है। उसने गुजरात, उत्तर प्रदेश, मुंबई और दिल्ली में आत्मघाती हमलों की बात कही है। अल कायदा के लेटर में लिखा है कि ये मामला निंदा या दुख जैसे शब्दों से खत्म नहीं होगा।

Share With Your Friends If you Loved it!