• Fri. Mar 6th, 2026

    प्रेमानंद महाराज से मिले बादशाह, गुरु मंत्र से लौटी मुस्कान

    बादशाह

    फेमस रैपर बादशाह ने वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाई ने अपने भाव प्रकट किए, जिसके बाद उन्हे आध्यात्मिक सीख मिली। गहरे सवाल का गहरा जवाब पाकर रैपर के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

    Also Read : मराठा आरक्षण की मांग पर जरांगे का चौथे दिन भी अनशन जारी, आज से पानी भी त्यागने का ऐलान।

    बादशाह के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    गुरुजी इस प्रश्न के उत्तर में गहराई से मार्गदर्शन देते नजर आए,और बादशाह उनके बगल में शांत भाव से यह संवाद सुनते रहे। सामने आए वीडियो में बादशाह ने कुछ नहीं कहा। उनके चेहरे पर उदासी दिखी। उन्होंने प्रेमानंद महाराज की पूरी बात सुनी और फिर अंत में मुस्कुराए। उनके भाई भी गुरुजी की बात से संतुष्ट नजर आए। बता दें, बादशाह से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे थे। उन्हें जब यह पता चला कि महाराज पिछले 10 वर्षों से दोनों किडनियां खराब होने की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो राज कुंद्रा ने अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई।’ इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने विनम्रता से कहा कि वे निडर हैं और उन्हें ईश्वर पर पूर्ण विश्वास है, जब भी भगवान का बुलावा आएगा, वे तैयार हैं।

    Also Read : अमेरिका: सिख युवक को पुलिस ने सड़क पर मारी गोली, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

    क्या था प्रेमानंद महाराज से सवाल

    बादशाह के भाई ने प्रेमानंद जी से पूछा, ‘इस दुनिया में बहुत लोग सत्य सुनना चाहते हैं, लेकिन जब कोई सच बोलता है तो रिश्ते दूर हो जाते हैं, प्यार खत्म हो जाता है। फिर भी सत्य बोलने की इच्छा होनी चाहिए। लेकिन जब सच कहा जाता है तो सब पीछे हट जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो। इंसान टूट जाता है, न काम कर पाता है, न कर्म।’ इसके जवाब में गुरुजी ने कहा कि सत्य की राह पर ही चलना चाहिए। लोगों का छूटना जायज है, क्योंकि वो असत्य की राह पर हैं। उनके छूटने से कोई फर्क नहीं पड़ता। सत्य की राह पर चलने वाले के साथ भगवान होता है और जिसके साथ भगवान खड़े हों, उसके साथ चलने के लिए पूरा जमाना तैयार हो जाता है। इसलिए सत्य पर ही चलना चाहिए।

    Also Read : भारत ने किया ट्रंप के सपने का बुरा हाल, अमेरिका में बढ़ी नाराजगी

    Share With Your Friends If you Loved it!