• Tue. Nov 3rd, 2026

SRH vs LSG: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने – पूरी दुनिया रह गई हैरान

abhishek-sharma_

IPL 2025 के 61वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ ज़बरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने महज़ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सभी को चौंका दिया। अभिषेक की यह विस्फोटक पारी 20 गेंदों पर 59 रनों की रही, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़े. उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के दम पर हैदराबाद ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

Also Read: भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, जारी किया शौर्य का वीडियो

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि IPL के इतिहास में अपना नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. वे 20 गेंदों से कम में चार अर्धशतक लगाने वाले पहले और अब तक के इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने न केवल अपनी टीम को मजबूती दी, बल्कि भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए एक नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया.

लखनऊ के खिलाफ अभिषेक की तूफानी पारी

अभिषेक शर्मा का यह रिकॉर्ड किसी चमत्कार से कम नहीं है। उनसे पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने IPL में यह कारनामा नहीं किया था. उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. इसके बाद 2024 में ही एक बार फिर 19 गेंदों में अर्धशतक ठोका. 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ उन्होंने 18 और 19 गेंदों में दो और अर्धशतक जड़कर यह खास उपलब्धि हासिल की.

Also Read: India Nabs 8 Alleged Pakistan Spies

अभिषेक की बल्लेबाज़ी का जलवा सिर्फ तेज़ अर्धशतकों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने IPL में छक्कों के मामले में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है. साल 2024 से लेकर अब तक वे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं.उनकी यह ताकतवर बल्लेबाजी शैली विपक्षी गेंदबाजों के लिए चुनौती बन चुकी है.

2024 से अब तक अभिषेक शर्मा ने कुल 27 पारियां खेली हैं, जिनमें उन्होंने कुल 65 छक्के जड़े हैं. यह आंकड़ा दर्शाता है कि वह सिर्फ एक तेज़ रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक दमदार फिनिशर भी हैं. लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते अभिषेक अब भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे बनकर सामने आ रहे हैं.

Also Read: भारतीय सेना ने गोल्डन टेंपल पर पाक ड्रोन हमला फेल किया

Share With Your Friends If you Loved it!
One thought on “SRH vs LSG: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने – पूरी दुनिया रह गई हैरान”
  1. excellent post, very informative. I ponder why the opposite
    experts of this sector do not notice this. You should proceed your writing.
    I am confident, you’ve a huge readers’ base already!

Comments are closed.