• Sun. Mar 8th, 2026

    योगी की सिवान से हुंकार: बाबर-औरंगजेब की मजारों पर सजदा करने वाले…

    सिवान

    सिवान: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए जोर-शोर से प्रचार में जुटा है. बुधवार को सीएम योगी ने शहाबुद्दीन के गढ़ सिवान से हुंकार भरते हुए तेजस्वी, राहुल और बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा.

    Also Read : सूर्यकुमार ने पावरप्ले को बताया अहम बुमराह पर दी अपनी राय

    अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को फिर दोहराया

    सीएम योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि रघुनाथपुर में RJD ने जो प्रत्याशी दिया है, वो अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे देश में कुख्यात रहा है. हमने उत्तर प्रदेश में एक बात कही कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस है. RJD और उनके लोग आज भी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम के मंदिर का विरोध कर रहे हैं. ये लोग सीतामढ़ी के आसपास माता जानकी मंदिर बनाए जाने और कोरिडोर के विकास का भी विरोध कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों को शोभा दे सकता है कि वे किसी पेशेवर अपराधी को गले लगाकर किसी बाबर और औरंगजेब की मजार में सजदा पढ़ें.

    Also Read : गुजरात के महुवा में 24 घंटे में 8 इंच बारिश

    RJD ने सिवान से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को दिया टिकट

    बता दें कि आरजेडी ने सिवान से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को उम्मीदवार बनाया है. यहां पर बीजेपी और आरजेडी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी. चुनाव पास है और एनडीए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं ताहता. यही वजह है कि सीएम योगी आज बिहार के सिवान पहुंचे और उन्होंने वहां के लोगों को महागठबंधन के झांसे में न आने को लेकर आगाह किया. लेकिन यह किसी सच्चे भारतीय को शोभा नहीं देता है. हम लोग तो उस मार्ग के पथिक हैं जो गर्व से इस बार में बोलता है कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे. और बना भी देते हैं. किसी को संदेश है राम मंदिर के निर्माण में.

    Also Read : एसिड अटैक मामला झूठी साजिश का खुलासा

    Share With Your Friends If you Loved it!