• Fri. Nov 13th, 2026
    करंट लगाकर

    बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की करंट लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी गुंजन कुमारी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय नंदकिशोर मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक के पिता ठाकुर मुखिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

    Also Read : छठ महापर्व पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया के आशीर्वाद की कामना की

    शराब पीकर पत्नी के साथ करता था मारपीट

    यह घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र की सरौनी कला पंचायत के वार्ड नंबर 9 की है। पुलिस पूछताछ में गुंजन ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। वह अक्सर नशे में घर लौटता था और उसके साथ मारपीट करता था। महिला ने दावा किया कि शादी के बाद से ही वह पति के व्यवहार और प्रताड़ना से परेशान थी। इसी परेशानी के चलते उसने पति की हत्या की योजना बनाई।

    पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात नंदकिशोर शराब पीकर मेला देखने गया था। वह रात करीब एक बजे घर लौटा और दरवाजे पर अपने पिता के पास सो गया। इसके बाद सुबह करीब तीन बजे पत्नी उसे उठाकर घर के अंदर ले गई। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में पति ने फिर पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी ने उसे बिजली का करंट लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    Also Read : नागपुर के होटल में भीषण आग से मचा हड़कंप, मंडल अधिकारी की जिंदा जलकर मौत, होटल जलकर राख

    पुलिस जांच में हुआ हत्या का खुलासा

    हत्या के बाद आरोपी महिला ने मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। उसने पति के शव को घर के दरवाजे के पास रख दिया। बुधवार सुबह शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से जला हुआ कॉपर का तार मिला, जबकि मृतक के हाथ और गले पर भी जलने के निशान पाए गए।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और जांच में सहयोग किया। एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पुलिस ने करंट लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मृतक अपने परिवार में पांच भाइयों में सबसे छोटा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा शामिल हैं।

    Also Read : छठ महापर्व पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया के आशीर्वाद की कामना की

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By tina

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *