कोलकाता एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब Indigo की एक फ्लाइट में बम की सूचना मिली। बम की आशंका के चलते मुंबई जाने वाली फ्लाइट को तुरंत रोकना पड़ा। सुरक्षा अधिकारियों ने एक 26 वर्षीय संदिग्ध यात्री को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, वह यात्री इंफाल से मुंबई जा रहा था और कोलकाता में उसे फ्लाइट बदलनी थी। इसी दौरान उसने बम को लेकर कुछ कहा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और सभी जरूरी सावधानियां अपनाई गईं। सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया।
उड़ान से पहले बम की धमकी से मचा हड़कंप, Indigo फ्लाइट को खाली कर कराया गया जांच
Also Read : उत्तर प्रदेश: शादी से पहले दुल्हन की हत्या, आशिक का जुनूनी कदम
बता दें कि यात्री इंडिगो की फ्लाइट से इंफाल से कोलकाता पहुंचा था। इसके बाद उसे दूसरी इंडिगो फ्लाइट से मुंबई जाना था। इस दौरान फ्लाइट संख्या 6E 5227 मुंबई जाने वाली फ्लाइट में 186 यात्री थे। इसमें से 179 लोग विमान में बैठ चुके थे। इसी दौरान उस संदिग्ध यात्री ने बम के बारे में कुछ कहा। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि फ्लाइट को 1.30 बजे उड़ान भरना था। लेकिन उसे इसके बाद रोक दिया गया। आनन-फानन में पूरे विमान को खाली कराया गया। इसके बाद विमान को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और वहां उसकी पूरी तरह से जांच की गई।
इंडिगो एयरलाइन्स ने इसे लेकर बयान जारी करते हुए कहा, ‘फ्लाइट संख्या 6E 5227, जो कोलकाता से मुंबई जा रही थी। उड़ान भरने से पहले उसमें बम की धमकी मिली। इस दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए आनन-फानन में विमान को खाली कराकर एक अलग जगह ले जाया गया और उसकी जांच अच्छे से की गई। इंडगो ने सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लिया और उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूर कदम उठाए हैं।’ बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात युद्ध जैसे बन गए थे। ऐसे में एयरपोर्ट्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस धमकी के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।


[…] Also Read: Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, सुरक्ष… […]
[…] Also Read: Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, सुरक्ष… […]